प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) Central सरकार द्वारा शुरू किया गया जरूरी योजना है, जिसका मुख्य मकसद गांव के इलाकों में बेघर और कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों को पक्का घर देना है। इस योजना के तहत योग्य परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए पैसों की मदद दी जाती है ताकि वे इस रकम से अपनी सुविधा के हिसाब से अपना मजबूत घर बना सकें।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G)

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है ? (PMAY-G)

प्रधानमंत्री आवास योजना India सरकार की एक जरूरी आवास योजना है, जिसे 2015 में गरीब और पैसों की कमी वाले लोगों को सस्ते और पक्के घर देने के लिए इस योजना को शुरू किया गया था। यह दो हिस्सों में लागू होती है: PMAY-G (गांव का इलाका) और PMAY-U (शहर का इलाका)।

  • PMAY-G – गांव में बेघर या कच्चे घरों में रहने वाले परिवारों को मदद
  • PMAY-U – शहरी इलाकों में EWS, LIG और MIG वर्ग के लिए ब्याज की छूट और पैसों की मदद

Pm Awas Yojana Gramin List

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना List 2026 देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए अपने State के Link पर Click करें:

राज्य का नामराज्य का नाम
आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh)झारखंड (Jharkhand)
अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh)कर्नाटक (Karnataka)
असम (Assam)केरल (Kerala)
बिहार (Bihar)मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)महाराष्ट्र (Maharashtra)
गोवा (Goa)मणिपुर (Manipur)
गुजरात (Gujarat)मेघालय (Meghalaya)
हरियाणा (Haryana)मिजोरम (Mizoram)
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh)नागालैंड (Nagaland)
जम्मू और कश्मीर (Jammu & Kashmir)ओडिशा (Odisha)
पंजाब (Punjab)राजस्थान (Rajasthan)
सिक्किम (Sikkim)तमिलनाडु (Tamil Nadu)
तेलंगाना (Telangana)त्रिपुरा (Tripura)
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)उत्तराखंड (Uttarakhand)
पश्चिम बंगाल (West Bengal)

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) – पूरी जानकारी

गाँव की सूची देखने का तरीका

Step 1. सबसे पहले आप प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmayg.nic.in/ पर जाएँ।

Step 2. होमपेज पर मेनू में Awaassoft पर क्लिक करें।

Step 3. इसके बाद, आपको ड्रॉपडाउन मेनू में Report पर क्लिक करें।

PM-Awas-Gramin-Portal

Step 4. अब आप https://rhreporting.nic.in/netiay/newreport.aspx पेज पर आ जाएंगे।

Step 5. यहाँ Social Audit Reports (H) में दिए गए Beneficiary details for verification पर क्लिक करें।

PM-Awas-Gramin-List-

Step 6. अब आपके सामने MIS Report का पेज खुलेगा। यहाँ निम्न जानकारी भरें:

  • State (राज्य)
  • District (जिला)
  • Panchayat Samiti (पंचायत समिति)
  • Village (गाँव)
  • Year (साल)
  • Scheme Name (योजना का नाम)
PM-Awas-Gramin-List-PDF

Step 7. इसके बाद कैप्चा कोड भरकर Submit बटन पर क्लिक करें।

Step 8. अब आपकी स्क्रीन पर आपके गाँव की लाभार्थी सूची दिख जाएगी।

PM-Awas-Gramin-List-PDF

Step 9. इस लिस्ट को डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

PM-Awas-Gramin-List-PDF-Download

IAY/PMAY-G लाभार्थी की स्थिति कैसे देखें

  • PM Awas Yojana Gramin पोर्टल – pmayg.dord.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मेनू में Stakeholders पर क्लिक करें।
IAY/PMAY-G लाभार्थी की स्थिति कैसे देखें
  • ड्रॉपडाउन मेनू से IAY/PMAYG beneficiary को चुनें।
  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number) और कैप्चा भरें और Submit पर क्लिक करें।
IAY/PMAY-G लाभार्थी की स्थिति कैसे देखें
  • अब आप लाभार्थी का पूरा विवरण/स्थिति देख सकते हैं।

PM Awas Yojana किस्त (Installment) कैसे चेक करें

अगर आपका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (PMAY-G) की सूची में है और किस्त से जुड़ी जानकारी देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:

  • सबसे पहले UMANG App डाउनलोड करें या इसकी वेबसाइट https://web.umang.gov.in पर जाएँ।
  • अब सर्च में “Pradhan Mantri Awas Yojana – Gramin” खोजें।
PM Awas Yojana किस्त (Installment) कैसे चेक करें
  • General Services में दिए गए Installment Details पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको DigiLocker से साइन इन करना होगा। साइन इन करने के तीन तरीके हैं:
    • मोबाइल नंबर से
    • Username/PIN से
    • Aadhaar/PAN/Driving License से
PM Awas Yojana किस्त (Installment) कैसे चेक करें
  • लॉगिन के बाद आप PM Awas Yojana किस्त की स्थिति देख सकते हैं।

आपको यह जानकारी मिलेगी:

  • किस्त कब जारी हुई
  • कितनी राशि आई
  • घर बनाने का काम किस चरण में है
  • अगली किस्त की स्थिति क्या है

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) के लिए आवेदन कैसे करें

प्रधानमंत्री आवास योजना को पहले इंदिरा आवास योजना के नाम से जाना जाता था, फिर इसे 2016 में बदलकर प्रधानमंत्री आवास योजना कर दिया गया।

आवेदन करने का तरीका:

  1. सबसे पहले अपने ग्राम पंचायत या ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) के कार्यालय पर जाएं।
  2. वहां से PMAY-G आवेदन फॉर्म लें और फॉर्म में पूछी गई जानकारी भरें:
    • नाम
    • पता
    • परिवार की जानकारी
    • आय की जानकारी
    • बैंक खाता नंबर
    • कच्चे मकान से जुड़ी जानकारी
  3. इसके साथ ही ये दस्तावेज जमा करने होते हैं:
    • आधार कार्ड
    • आय स्व-घोषणा पत्र
    • बैंक पासबुक
    • पासपोर्ट साइज फोटो
    • राशन कार्ड
  4. फिर ग्राम सभा और SECC 2011 डेटा के आधार पर योग्यता की जांच की जाती है।
  5. फॉर्म को सही-सही भरने के बाद अपने पंचायत के सचिव या BDO ऑफिस में जमा करें। ध्यान रखें – फॉर्म जमा करने की रसीद जरूर लें।
  6. आपका आवेदन ब्लॉक और जिला स्तर पर जांचा जाता है। अगर सब कुछ सही है तो आपका नाम लाभार्थी सूची में जोड़ दिया जाएगा।

PMAY-G के लिए कौन योग्य है?

  • बेघर या कच्चे/जर्जर मकान में रहने वाले परिवार
  • आर्थिक रूप से कमजोर (EWS), SC, ST, अल्पसंख्यक, विधवा और दिव्यांग व्यक्तियों को प्राथमिकता
  • आवेदक भारतीय नागरिक और ग्रामीण क्षेत्र का निवासी हो
  • परिवार के पास पहले से कोई पक्का घर नहीं होना चाहिए

जरूरी दस्तावेज

दस्तावेजविवरण
आधार कार्डआधार कार्ड और उसकी सत्यापित कॉपी
जॉब कार्डमनरेगा में रजिस्टर्ड आवेदक का जॉब कार्ड नंबर
बैंक खातालाभार्थी का चालू बैंक खाता विवरण
स्वच्छ भारत मिशन (SBM नंबर)स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े लाभ की जानकारी
शपथ पत्रयह शपथ पत्र कि परिवार के पास कोई पक्का मकान नहीं है

PMAY-G HelpLine

अगर आपको PMAY-G से जुड़ी किसी तरह की समस्या आ रही हो या अन्य जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर और ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं:

मुख्य हेल्पलाइन

संपर्कजानकारी
टोल-फ्री नंबर1800-11-6446
ईमेलsupport-pmayg@gov.in

PFMS हेल्पलाइन (किस्त/भुगतान से जुड़े मुद्दे)

संपर्कजानकारी
टोल-फ्री नंबर1800-11-8111
ईमेलhelpdesk-pfms@gov.in

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1: प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है?
उत्तर: PM Awas Yojana एक सरकारी योजना है जिसका मुख्य उद्देश्य गरीब और बेघर परिवारों को पक्का घर देना है।

प्रश्न 2: PM Awas Yojana में कितनी राशि मिलती है?
उत्तर: ग्रामीण इलाकों में ₹1.20 से ₹1.30 लाख तक और शौचालय के लिए ₹12,000 अतिरिक्त दिया जाता है।

प्रश्न 3: PM Awas Yojana के लिए कौन योग्य है?
उत्तर: जो परिवार कच्चे घर में रहते हैं, बेघर हैं या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में आते हैं वे योग्य माने जाते हैं। आवेदक का नाम SECC या संबंधित सर्वे लिस्ट में होना चाहिए।

प्रश्न 4: PM Awas Yojana लिस्ट कैसे देखें?
उत्तर: pmayg.nic.in पर जाएँ > Stakeholders मेनू में क्लिक करें > ड्रॉप डाउन मेनू में IAY/PMAYG Beneficiary पर क्लिक करें > अब अपना Registration Number डालकर सबमिट करें। आपकी पूरी जानकारी और किस्त की स्थिति दिख जाएगी।

प्रश्न 5: PMAY-G आवेदन कैसे करें?
उत्तर: PMAY-G आवेदन ग्राम पंचायत या CSC केंद्र के माध्यम से करें। जरूरी दस्तावेज जमा करने और जांच के बाद नाम लाभार्थी सूची में शामिल किया जाता है।